हिमाचल का लाल नाइजीरियाई समुद्री लुटेरों ने किया कैद, 22 लाख मांगी फिरौती

वैन (कांगड़ा ब्यूरो - हिमाचल प्रदेश) :: नाईजिरिया में समुद्री लुटेरों की कैद में नगरोटा सूरियां के सुगनाडा निवासी सुशील कुमार के परिजनों ने तहसीलदार जवाली जोगिंदर पटियाल के माध्यम से जिलाधीश कागड़ा को ज्ञापन भेजकर उनके लाडले को छुड़वाने की गुहार लगाई है। परिजनों में सुशील कुमार की मामी सुरक्षा देवी, मीना कुमारी व बुआ के लड़के रोहित भास्कर इत्यादि ने कहा कि फोन पर जब भी उनकी बात सुशील कुमार से करवाई जाती है, एक ही बात कहते हैं कि उनका बुरा हाल है, उनको यातनाएं दी जा रही हैं, जल्द से जल्द छुड़ाया जाए। सुशील कुमार की मामी सुरक्षा देवी व मीना कुमारी के अनुसार उनका लाडला कैद में है जिसको जल्द से जल्द छुड़ाया जाए। उन्होंने कहा कि लाड़ले को छुड़वाने के लिए सांसद शांता कुमार, जिलाधीश कांगड़ा से गुहार लगाई जा चुकी है। सुशील कुमार से बात होती है तो एक ही बात दोहराता है कि उनको छुड़वाया जाए। यातनाओं से तंग आ चुका हूँ, हमे छुड़ाया जाए। प्रदेश सरकार व केंद्र सरकार से गुहार लगाई है कि उनके लाडले को जल्द से जल्द छुड़वाया जाए। रोहित भास्कर जो कि सुशील की बुआ का लड़का है उन्होंने बताया कि इस मसले को केंद्र सरकार के समक्ष उठाया जा चुका है। प्रदेश सरकार व केंद्र सरकार उनके भाई को जल्द से जल्द छुडाए। समुद्री लुटेरों ने 22लाख की मांग की है और कहा है कि अगर राशि नहीं मिली तो उनको मार देंगे। परिजनों की दिन की चैन व रात की नींद हराम हो गई है। तहसीलदार ज्वाली जोगिंदर पटियाल ने कहा कि उनको ज्ञापन अभी मिला है और इसको जिलाधीश कांगड़ा को आगामी कार्रवाई हेतु भेज दिया जाएगा।

Responses

Leave your comment