सेना की छवि का गलत इस्तेमाल कर रहे राजनीतिक दल - राज बब्बर

वैन (ब्रज किशोर शर्मा - आगरा, उत्तर प्रदेश) :: ताज नगरी आगरा में कांग्रेस पार्टी के उत्तर प्रदेश अध्यक्ष राज बब्बर ने कांग्रेस का मेनिफेस्टो जारी किया। इस अवसर पर आगरा सुरक्षित संसदीय सीट से लोकसभा प्रत्याशी प्रीता हरित समेत कांग्रेस के कई नेता मौजूद थे। मेनिफेस्टो जारी करने के बाद राज बब्बर ने आरोप लगाया कि राजनीतिक दल सेना की छवि का गलत इस्तेमाल कर रहे हैं। इस पर रोक लगाई जानी चाहिए। वहीं उन्होंने चुनाव आयोग से भी निष्पक्ष चुनाव कराए जाने की अपील की।

Responses

Leave your comment