सात सभासदों ने दिया जिलाधिकारी को त्यागपत्र; नगर पालिका में भ्रष्टाचार का मामला

वैन (ब्रज किशोर शर्मा - आगरा, उत्तर प्रदेश - 24.12.2021) :: सभी पार्षदों के आरोप था कि जगनेर नगर पालिका में भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है। चैयरमैन प्रदीप गर्ग, अधिशासी अभियंता और विभाग के बाबू भ्रष्टाचार में संलिप्त है। सभासदों के द्वारा बताया गया कि नगर पालिका जगनेर के टेंडरों में अधिशाषी अभियंता और बाबुओं के द्वारा लगभग 1.25 करोड़ का भ्रष्टाचार किया गया है। इसमें चैयरमैन प्रदीप गर्ग भी इनसे मिले हुए है। पार्षदों की कोई सुनवाई नही होती है। जिसके कारण पार्षद जिलाधिकारी को इस्तीफा सौपने आये।

Responses

Leave your comment