नग्न अवस्था में पति ने पत्नी की विडिओ बना कर दी वॉयरल

वैन (ब्रज किशोर शर्मा - आगरा, उत्तर प्रदेश) :: आगरा के ताजगंज थाना क्षेत्र के इलाके में रहने वाली यह पीड़िता किसी और से नहीं बल्कि अपने ही पति से दुखी है। मामला बेहद गंभीर नज़र आता है जिसमें पीड़िता के अनुसार इसका विवाह 8 साल पहले ताजगंज थाना क्षेत्र के रहने वाले एक युवक से हुआ था। पीड़िता की एक ढाई साल की बच्ची भी है। पीड़िता का पति के खिलाफ यह भी आरोप है कि उसने जूस में विषाक्त पदार्थ मिलाकर उसको पीला दिया था और उसके बाद में पत्नी की अश्लील वीडियो बनाकर परिवार, दोस्त और समाज के व्हाट्सएप ग्रुप पर वायरल कर दिया। वीडियो आगरा शहर में तेजी से वायरल हो रही है। जिसमें पीड़िता नग्न अवस्था और बेहोशी की अवस्था में दिखाई दे रही है। पीड़िता ने पति के खिलाफ थाना ताजगंज पुलिस को अश्लील वीडियो बनाकर व्हाट्सएप ग्रुप पर वायरल करने के साथ-साथ गंभीर आरोप उनकी तहरीर दी है। जिसमें सीओ सदर विकास जयसवाल के नेतृत्व में थाना ताजगंज पुलिस कार्रवाई में जुट गई है। बताया जा रहा है कि पीड़िता की तहरीर पर थाना ताजगंज पुलिस को सीओ सदर विकास जायसवाल ने निर्देश दिए हैं। मामले में पुलिस अब जांच में जुट गई है और माना जा रहा है कि जल्द ही आरोपी पति के खिलाफ पुलिस प्रभावी कदम उठा सकती है।

Responses

Leave your comment