17 सितंबर को दादरी में होने वाली रैली का निमंत्रण देने विभिन्न गांवों में पहुंचे अजय चौटाला

- कार्यकर्ताओं के अथक प्रयासों के कारण ही जजपा बनी सरकार में भागीदार - डा. अजय सिंह चौटाला

- 17 सितंबर को चरखी दादरी में होने वाली जजपा की रैली तोड़ेगी सभी रिकॉर्ड - डा. अजय चौटाला

वैन (चरखी दादरी / भिवानी - हरियाणा ब्यूरो - 09.09.2023) :: जननायक जनता पार्टीभ् के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा. अजय सिंह चौटाला ने कांग्रेस पर कटाक्ष करते हुए कहा कि जो पार्टी पिछले 10 वर्षो में अपना संगठन तक खड़ा नहीं कर पाई, वो किस लिहाज से जीत का दावा करती है। उन्होंने कहा कि हरियाणा में ऐसी पार्टी भी जीत का दावा कर रही है, जिनकी जूतियों में खीर (फूट) बंटती है। जजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष डा. अजय सिंह चौटाला शनिवार को तोशाम हल्के के गांव खरकड़ी सोहान, मीरान व देवराला तथा लोहारू हल्के के गांव गिगनाऊ, बहल व कलोद में कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। वे यहां आगामी 17 सितंबर को चरखी दादरी में आयोजित होने वाली जजपा की भिवानी-महेंद्रगढ़ लोकसभा की रैली के लिए निमंत्रण देने पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने रैली को सफल बनाने के लिए तथा आगामी चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओ को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।

जनसभा को संबोधित करते हुए डा. अजय सिंह चौटाला ने कहा कि जजपा में हर कार्यकर्ता का स्थान सर्वोपरि होता है, क्योंकि कार्यकर्ताओं की बदौलत ही आज जजपा के पास सत्ता की चाबी है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं ने दिन-रात मेहनत कर दुष्यंत चौटाला को आज सरकार का भागीदारी बनाने का काम किया है। उन्होंने कहा कि उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला भी कार्यकर्ताओं की मेहनत को याद रखे हुए है तथा अपने वायदे अनुसार अनेक जनकल्याणकारी कार्य कर रहे है। उन्होंने कहा कि आज प्रदेश में किसानों की फसल का भुगतान 48 घंटों में उसके खातों में आ जाता है। महिलाओं को पंचायत में आरक्षण दिलवाकर महिला उत्थान की सोच को आगे लाने का काम किया। आज प्रदेश में हर तीसरा राशन डिपो महिलाओं के नाम पर है, जिसके चलते महिला स्वरोजगार से जुड़ पाई। इसके अलावा अनेक ऐसे कार्य है, जिनका फायदा आज आमजन को मिल रहा है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे 17 सितंबर को होने वाली जजपा की रैली को सफल बनाने के लिए जी-जान से जुट जाएं तथा निमंत्रण अभियान चलाकर आमजन को भी रैली के बारे में जानकारी दे, ताकि अधिक से अधिक लोग रैली में पहुंचकर जजपा व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला के हाथ मजबूत करते हुए उन्हे वर्ष 2024 में मुख्यमंत्री बना सकें।

इस अवसर पर जिला प्रधान जोगेंद्र बागनवाला, तोशाम हल्का अध्यक्ष राजेश भारद्वाज, कृष्ण बजीणा, महिला जिला अध्यक्ष अल्का आर्य, युवा जिला अध्यक्ष सुरेंद्र राठी, देवेंद्र नकीपुर, हल्का अध्यक्ष लोहारू सुरेंद्र किल्का, ऋषिपाल, रविंद्र पटौदी, कृष्ण वर्मा, सोमबीर ढ़ाणीमाहु, सुरेंद्र पोटलिया, कृष्ण गोदारा, सुरेंद्र पोटलिया, सतपाल तलवानी, राजेश माधवपुरा, अधिवक्ता सुमित, रविंद्र पोटलिया, कपूर वाल्मिकी, सीताराम सिंघल, कपूर निगाणा, राजपाल, जिले सिंह, प्रो. कर्ण सिंह, राजू पुनिया, ओमप्रकाश मेहरा, रमेश कालौद, राजकुमार ओबरा, कुलदीप बिसला, दिनेश सुरपुरा, प्रदीप बिधनोई, राजेंद्र बुड्ढाखेड़ा, जिला मीडिया प्रभारी शंकर आहुजा सहित अनेक पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Responses

Leave your comment