ताजनगरी में होली के रंगों में डूबे विदेशी छात्रों ने एक दूसरे को रंगीन कर दिया मोहब्बत का संदेश

व्यूज़ 24 (ब्रज किशोर शर्मा - आगरा, उत्तर प्रदेश) :: होली के एक दिन पहले यानि कि छोटी होली या दुलहंडी पर यहां रंग ही रंग बिखरा है। क्या पूरब, क्या पश्चिम, सब रंग में सराबोर हैं। किसी की पहली होली है तो किसी की दूसरी। बुधवार को केंद्रीय हिंदी संस्थान में दूर देश के छात्र-छात्राओं ने रंगों से जमकर मस्ती की। रंग-गुलाल उड़ाया और एक दूसरे को रंगीन कर दिया। केंद्रीय हिंदी संस्थान में विदेशी हिंदी शिक्षा विभाग का होली मिलन समारोह पूर्वाह्न 11 बजे से शुरू हुआ। छात्र-छात्राओं ने रंगों के पर्व पर एक-दूसरे को जमकर रंगा। इस दौरान विदेशी छात्रों ने कहा कि होली भारत का प्रमुख त्यौहार है। बहुत अच्छा लगा यहां होली खेलकर। खूब मौज मस्ती की है और एक दूसरे पर गुलाल भी डाल सभी को रंगीन कर दिया है।

Responses

Leave your comment