LIVE TRUMP - आगरा पहुंचा राष्ट्रपति ट्रम्प का काफिला; करेंगे ताज का दीदार

वैन (ब्रज किशोर शर्मा - आगरा, उत्तर प्रदेश) ::

04:28 PM - ट्रंप पत्नी और बेटी इवांका संग पहुंचे हैं आगरा। ट्रंप के साथ अमेरिका का डेलिगेशन भी। कुछ देर में करेंगे ताज़महल का दीदार। डोनाल्ड ट्रंप की अगवानी के लिए सीएम योगी आदित्यनाथ और राज्यपाल आनंदी बेन पटेल भी रहेंगे साथ। स्कूलों के बच्चे कर रहे हैं ट्रंप का स्वागत। हाई अलर्ट पर आगरा।

04:15 PM - आज सुबह अमेरिका से अहमदाबाद पहुंचे राष्ट्रपति ट्रम्प लगभग सवा-चार बजे मोहोब्बत की नगरी ताजमहल पहुंच चुके हैं। ताजमहल का दीदार राष्ट्रपति ट्रम्प अपनी पत्नी, बेटी और दामाद के साथ आज करेंगे, जिसके बाद वह राजधानी दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे।

Responses

Leave your comment