Menu
- कोर्ट ने पहली नजर में मामले को गंभीर मानते हुए पुलिस को गैंगरेप का केस दर्ज करने का दिया आदेश वैन (मुकेश कुमार - उत्तर प्रदेश) :: उत्तर प्रदेश के जौनपुर से पति द्वारा अपनी पत्नी को जुए में दाव पर लगा हार जाने की खबर सामने आई है। पति पर आरोप है कि उसने जुए में रूपये खत्म हो जाने के बाद अपनी पत्नी को ही दाव पर लगा दिया। इसके बाद पति से जीतने वाले व्यक्तियों ने महिला के साथ गैंगरेप किया। महिला की शिकायत पर जब पुलिस ने केस दर्ज नहीं किया तो पीड़िता ने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया। तब जाकर मामले में कार्रवाई हुई और पुलिस भी हरकत में आई। कोर्ट ने पहली नजर में मामले को गंभीर मानते हुए पुलिस को गैंगरेप का केस दर्ज करने का आदेश दिया। साथ ही पुलिस को फरमान जारी किया है कि एफआईआर दर्ज कर उसकी कॉपी कोर्ट में सौंपे। मामला जफराबाद थाने का है जहां पीड़ित महिला के पति को जुए की लत थी। एक दिन दोस्तों के साथ जुआ खेलते हुए पति के पास पैसे खत्म हो गए, तो उसने अपनी पत्नी को ही दाव पर लगा दिया। दाव पर लगाने के बाद पति के दोस्तों ने महिला को जीत उसके साथ गैंगरेप किया। महिला ने घटना की शिकायत जब पुलिस से की तो उन्होंने केस दर्ज करने से मना कर दिया। इससे आहत हो कर महिला अपने मायके चली गई और अब कोर्ट के आदेश के बाद महिला को इंसाफ मिलने की उम्मीद जागी है। खैर मामला कोई भी हो पुलिस बता ही देती है कि वह कुछ करने वाली नहीं है। उत्तर प्रदेश की सतर्क पुलिस ने पहले तो इस मामले में मुकदमा दर्ज नहीं किया और जब कर लिया तो अब देखना लाज़मी है कि कार्रवाई क्या करती है?
On Fri, Apr 26, 2024
On Wed, Apr 24, 2024
On Sun, Apr 21, 2024