बाल दिवस पर वृद्ध आश्रम के अधिकारियों और कर्मचारियों ने बच्चों को बांटे उपहार

वैन (सुनील अरोड़ा - आगरा, उत्तर प्रदेश) :: भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू बच्चों से बेहद प्यार करते थे, इसलिए उनके जन्म दिवस को देशवासी बाल दिवस के रूप में मनाते हैं। इसी के चलते गुरुवार को आगरा के सर्व श्री शिव समाज कल्याण ट्रस्ट वृद्धा आश्रम ताजगंज द्वारा बीएस कान्वेंट स्कूल चमरौली ताजगंज में प्राइमरी कक्षा के 100 छात्र-छात्राओं को पेंसिल बॉक्स, स्टैनशनरी और टॉफियां बांटी गयी।

मोके पर संचालक दिनेश उपाध्याय, सुभाष उपाध्याय, हरेश राजपूत, महेश चंद, निकेतन शर्मा और स्कूल की प्रिंसिपल रुचि भदौरिया और लाखन सिंह व प्रबंधक मुकेश चंद मौजूद रहे।

Responses

Leave your comment