वैन (फरीदाबाद - हरियाणा ब्यूरो - 14.09.2021) :: फरीदाबाद के सेक्टर 28 में आज संस्कृत विद्यालय का शुभारंभ किया गया जिसमें आर्थिक रूप से कमजोर बच्चों को फ्री में शिक्षा और अन्य सुविधाएं दी जाएंगी। इस मौके पर मुख्य अतिथि के तौर पर आचार्य अशोक द्विवेदी वेद पारायण केंद्र अध्यक्ष एवं पूर्व अध्यक्ष काशी विश्वनाथ मंदिर ने विद्यालय का दीप जलाकर और मंत्र उच्चारण कर शुभारंभ किया। आपको बता दें कि विलुप्त होती संस्कृत विद्या को एक बार फिर से फरीदाबाद में उसका स्वरूप लौटाने के लिए यहां पर संस्कृत विद्यालय का शुभारंभ किया गया है जिस का संचालन वैदिक सेवा ट्रस्ट द्वारा किया जाएगा आचार्य पंडित कमलेश शास्त्री और कई अन्य लोगों का प्रयास है कि यहां पर जो बच्चे गुरुकुल में रहेंगे उनको शिक्षा और अन्य सुविधाएं फ्री दी जाएंगे। इस मौके पर आचार्य अशोक द्विवेदी जो कि काशी विश्वनाथ मंदिर के अध्यक्ष रह चुके हैं उन्होंने बताया कि आज लोग अपनी संस्कृति को भूलते जा रहे हैं और साथ ही संस्कृत तो विलुप्त ई के कगार पर है जब तक हमें अपना सही उद्देश्य और सही ज्ञान नहीं होगा तब तक हम सही रास्ते पर नहीं जा सकते हैं इसलिए संस्कृत का ज्ञान होना बहुत जरूरी है। इस मौके पर ट्रस्ट के अमर जारी आचार्य कमलेश मिश्र ने बताया कि यहां पर सभी बच्चों की शिक्षा बिल्कुल फ्री रहेगी और समय-समय पर उनको अन्य जरूरत का सामान भी दिया जाएगा।
On Mon, Aug 3, 2026
On Mon, Jun 22, 2026
On Thu, Jun 18, 2026
On Tue, Apr 21, 2026
On Mon, Feb 16, 2026