बीजेपी की जन विश्वास यात्रा के मद्देनज़र पुलिस और प्रशासन सतर्क

वैन (ब्रज किशोर शर्मा - आगरा, उत्तर प्रदेश - 22.12.2021) :: जन विश्वास यात्रा में किसी भी तरह की कोई चूक ना हो इसलिए पुलिस ने सुरक्षा के किए हैं पुख्ता बंदोबस्त। धनौली-सिरौली मार्ग पर पिछले कई दिनों से चल रहा था धरना-प्रदर्शन। उसी को लेकर अछनेरा सर्कल पुलिस ने लोगों के विरोध-प्रदर्शन को देखते हुए सिरौली मोड़ पर पुलिस ने बनाई छावनी। कहीं ना कहीं आगरा पुलिस और प्रशासन को यह डर सता रहा है कि विरोध प्रदर्शन के चलते कहीं उनको फजीहत का सामना न करना पड़े। इसलिए पूर्व से ही आगरा पुलिस-प्रशासन ने सिरौली मोड़ पर अच्छा-खासा पुलिस बल तैनात कर दिया है। अछनेरा सर्किल पुलिस ने कई महिलाओं और पुरुषों को विरोध-प्रदर्शन के चलते लिया हिरासत में और कई किये नजरबंद।

Responses

Leave your comment