बीकेयू टिकैत का संगठन विस्तार; बोले - बिल वापसी नहीं तो घर वापसी नहीं; सरकार को उखाड़ फैंकने का नारा बुलन्द

वैन (सुनील अरोड़ा - आगरा, उत्तर प्रदेश - 03.10.2021) :: आगरा के ग्वालियर रोड बाद गांव में किसान रणवीर चाहर जिला सचिव के आवास पर संगठन का विस्तार करने के लिए कल एक प्रमुख बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में संगठन के विस्तार को लेकर के एवं तीनों कृषि काले कानूनों के चलते विगत 10 महीने से चले आ रहे किसान आंदोलन पर विचार विमर्श और चर्चा की गई व आगे की रणनीति तैयार की गई। बैठक मुख्य अतिथि के रूप में यूनियन के उत्तर प्रदेश उपाध्यक्ष बुद्धा सिंह प्रधान एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में मंडल अध्यक्ष आगरा गजेंद्र सिंह परिहार एवं मंडल कोषाध्यक्ष जगदीश परिहार मौजूद रहे।

संगठन विस्तार की बैठक में पहुँचे सभी किसान वक्ताओं ने अपने अपने विचार रख सभी से अपील की कि किसानों के हक और अधिकार की लड़ाई के लिए किसान बिरादरी को एकजुट होना होगा। इस संबंध में प्रदेश उपाध्यक्ष बुद्धा सिंह प्रधान ने किसान पंचायत को संबोधित करते हुए कहां कि केंद्र व प्रदेश सरकार किसानों की हक और अधिकार कुछ छीन कर अपने खरबपति मित्रों अडानी अम्बानी के सुपुर्द कर रही है। तब किसानों के पास खाक कुछ नहीं बचेगा ऐसी स्थिति में हम सबका एकजुट होना वर्तमान स्थिति को देखते हुए अति आवश्यक है। वही मंडल अध्यक्ष आगरा गजेंद्र परिहार ने किसान बैठक को संबोधित करते हुए वर्तमान सरकारों पर तीखा वार करते हुए किसानों का विरोधी बताया बताया। उन्होंने बताया वर्तमान सरकार ना तो किसानों की सरकार हुई और ना ही मजदूरों की सरकार भी पूंजीपतियों ओर औद्योगिक मित्रों के फायदे के बारे में सोचती है। वर्तमान सरकार को देश और प्रदेश से कोई सरोकार नहीं। उनको अगर किसी की परवाह है तो वह है अंबानी और अडानी इसलिए ऐसी सरकारों की हम घोर निंदा करते हैं जो देश की अर्थव्यवस्था को संभालने वाले अन्नदाता का शोषण कर रही है। किसानों के शोषण के विरुद्ध भारतीय किसान यूनियन संघर्ष करती रहेगी।

इस अवसर पर, राजवीर लवानिया जिला अध्यक्ष आगरा, थान सिंह, मान सिंह , रणवीर सिंह, अमन चाहर, श्याम चाहर, तातीराम जादौन, रविन्द्र चाहर, किशनवीर सिंह, धर्मवीर सिंह, सुरेन्द्र सिंह, हमवीर सिंह, जगदीश चाहर, कोमल सिंह, सत्यवीर सिंह, महावीर चाहर ,जगदीश लवानिया, हरिओम दीक्षित, दिनेश सिंह, गोपाल सिंह, विक्रम सिंह, मनोज सिंह, गुरुवचन सिंह सहित अन्य मौजूद रहे।

Responses

Leave your comment