Menu
वैन (सुनील अरोड़ा - आगरा, उत्तर प्रदेश - 27.12.2021) :: थाना लोहामंडी मोती कुंज स्थित सेवाभारती के कार्यालय पर शराब पीने के विरोध पर हमला और कार्यकर्ताओं से मारपीट, पथराव के मामले में डकैती की धारा के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। रातभर पुलिस ने दबिश दी। एसएसपी के मुताबिक अभी तक 10 लोगों को हिरासत में लिया है। पुलिस की कार्रवाई से मोतीकुंज, बिल्लोचपुरा सहित कई इलाकों में दहशत है। बड़ी संख्या में युवक अपने घरों से भाग गए हैं। रविवार रात सेवा भारती के कार्यालय के बाहर कुछ युवक शराब पी रहे थे। कार्यालय प्रभारी, कार्यकर्ताओं ओर छात्रों द्वारा टोकने पर उनके साथ मारपीट की गई थी। घटना के विरोध में आरएसएस ओर हिंदूवादी संगठनों के कार्यकर्ताओं ने लोहामंडी थाने का घेराव किया गया था। देर रात तक हंगामा चला था। घटना से इलाके में तनाव है। तनाव के मद्देनजर पुलिस और पीएसी तैनात की गई है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर डकैती, बलवा, मारपीट, पथराव आदि धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया है। मुकदमे में एक दर्जन से अधिक को नामजद किया गया है। 40-50 अज्ञात लोगों भी शामिल इसमे है। एसएसपी ने बताया कि घटना को गंभीरता से लिया है। माना जा रहा है कि माहौल बिगाड़ने की साजिश रची गई थी। आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है। उधर घायलों की हालत में सुधार है।
On Sun, Feb 11, 2024
On Thu, Feb 8, 2024
On Sat, Feb 10, 2024