राज बब्बर बोले प्रियन्का गाँधी के राजनीतिक कदम के लिये हम एहसानमन्द

व्यूज़ 24 (ब्रज किशोर शर्मा - आगरा, उत्तर प्रदेश) :: दो दिवसीय दौरे पर आज आगरा पहुंचे कोंग्रेस के वरिष्ठ नेता राज बब्बर ने कहा कि प्रियंका गाँधी के आने से पार्टी कार्यकर्तओं में उत्साह की लहर है। पूरी कोंग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता इस बात को लेकर अहसानमंद हैं कि इस परिवार ने अपनो के प्राणों की आहुतियां भी दी हैं, लेकिन कभी भी कोंग्रेस को कमजोर नही होने दिया।
प्रियंका ने आज सक्रिय राजनीति में कदम बढ़ाया है। इसको लेकर देश भर के कार्यकर्तायों में उत्साह है। सी.एम. योगी के गढ़ कहलाए जाने वाले पूर्वी उत्तर प्रदेश की कमान प्रियंका गांधी को सौंपने के सवाल पर बब्बर बोले कि गढ़ मतलब होता है किला और किले तोड़ने के लिए ही होते हैं। ये किला भी जिसका गढ़ है वो टूटेगा।
कैलाश विजयवर्गीय के चॉकलेटी वाले बयान पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि जिन लोगो को अपने परिवार की महिलाओं का सम्मान करना नहीं आता, वो लोग इसलिए पैदा हुए हैं कि महिला का अपमान किया जाए। ऐसे व्यक्ति के बारे में मैं कोई टिप्पणी नहीं करना चाहता। बस इतना कहना चाहता हूं कि ईश्वर उसे सद्बुद्धि दे। उसे राजनीति से सन्यास दिलवा कर किसी ऐसी जगह पहुंचा दे जहां यह शख्स किसी के बारे में जुबान भी ना खोल सके। वहीं शिवपाल यादव की पार्टी से गठबंधन की बात को घुमाते हुए बोले कि वक्त आएगा बहुत सारी चीजें होंगी।

Responses

Leave your comment