युवती अपहरण मामले में एबीवीपी कार्यकर्ता गिरफ्तार

वैन (ब्रज किशोर शर्मा - आगरा, उत्तर प्रदेश) :: युवती के अपहरण के मामले में उत्तर प्रदेश में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के आगरा महानगर आंदोलन प्रमुख को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने युवती को सकुशल बरामद कर लिया है। पुलिस ने स्कोर्पियो गाड़ी से एबीवीपी के शैलेन्द्र चौधरी सहित दो लोगों को गिरफ्तार किया। कल शाम थाना ताजगाज इलाके से युवती का स्कोर्पियो से अपहरण किया गया था। पुलिस ने पीछा कर ताजगंज इलाके के धांधुपुरा गांव के पास से युवती को मुक्त कराया। इसी मसले पर आज विश्वविद्यालय के खंदारी कैंपस के गेट पर एनएसयूआई ने एबीवीपी का पुतला फूंका और एबीवीपी पर बैन लगाने की मांग की है। एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं द्वारा एबीवीपी को महिला विरोधी बताया है। एबीवीपी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई और एबीवीपी पर प्रतिबंध लगाने की मांग भी की गई है।

Responses

Leave your comment