बीकेयू के नवनियुक्त आगरा मंडल अध्यक्ष का आगरा में जोरदार स्वागत

उत्तर प्रदेश (सुनील अरोड़ा - आगरा - 31.12.2021) :: भाकियू टिकैत के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत व प्रदेश अध्यक्ष उत्तर प्रदेश ठाकुर राजवीर सिंह जादौन से आशीर्वाद प्राप्त कर दूसरी बार आगरा मंडल अध्यक्ष पद मिलने के बाद शुक्रवार को आगरा आगमन पर आगरा जनपद की समस्त किसान इकाई ने नवनियुक्त मंडल अध्यक्ष आगरा गजेंद्र सिंह परिहार का केडी गार्डन पर चांदी का मुकुट ओर साफा पहना पुष्प वर्षा कर भव्य और जोरदार तरीके से स्वागत किया।

जिलाध्यक्ष आगरा राजवीर लवानियां ओर अन्य वरिष्ठ पदाधिकारियों ओर किसान नेताओं ने गजेंद्र सिंह परिहार को पुनः आगरा मंडल अध्यक्ष पद पर जिम्मेदारी मिलने पर शीर्ष नेतृत्व का हृदय से आभार व्यक्त किया। किसानों के हित के लिए आगरा मंडल अध्यक्ष पद पर गजेंद्र सिंह परिहार को जिम्मेदारी मिलना किसानों के लिए बहुत ही अपार खुशी की की बात है। अपार हर्ष व्यक्त करते हुए सभी ने राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत व प्रदेश अध्यक्ष उत्तर प्रदेश ठाकुर राजवीर सिंह जादौन का आभार व्यक्त किया।

उधर आगरा आते समय कुछ देर के लिए मंडल अध्यक्ष ककुआ किसान नेता कोषाध्यक्ष रनवीर चाहर के घर रुके। वहां रनवीर चाहर ने चांदी का मुकट, माला पहनाकर उनका स्वागत किया। उसके बाद ककुआ बाद निवासी किशन वीर ने अपने आवास पर फूल माला व साफा बांधकर स्वागत किया। केडी गार्डन नौमिल फतेहाबाद रोड पर हुए स्वागत समारोह में वक्ताओं ने अपने अपने विचार रखते हुए बताया के वर्तमान सरकार किसानों की हित की बात नहीं करती इसलिए किसानों एकजुट रहकर के लड़ना होगा।

आगरा जनपद की समस्त इकाईयों का नवनियुक्त मंडल अध्यक्ष आगरा गजेंद्र सिंह परिहार ने चरण वंदन कर उनके इस असीम प्रेम का आभार व्यक्त किया और बाबा महात्मा टिकैत का स्मरण करते हुए उनके पद चिन्हों पर चलने की शपथ ग्रहण की उन्होंने यह भी बताया कि किसान शक्ति राष्ट्र शक्ति है। इसलिए राष्ट्र निर्माण में किसान शक्ति को एकजुट होकर अपना सहयोग देना है।

इस मौके पर राजवीर लवानियां, जगदीश परिहार, कृपाल सिंह फौजदार, रनवीर सिंह चाहर, केएस राणा, गिर्राज सिंह, विष्णु कटारा, ताती राम, प्रवेंद्र सहित सैकड़ों किसान मौजूद रहे।

Responses

Leave your comment