लक्ष्मण के मथुरा पहुंचने पर खेल प्रेमियों का लगा तांता

वैन (परविंदर राजपूत - मथुरा, उत्तर प्रदेश) :: पूर्व भारतीय क्रिकेटर वी वी एस लक्ष्मण मथुरा में भगवान रंगनाथ के दर्शन करने पहुंचे। परिवार के साथ दर्शन करने आये वी वी एस लक्ष्मण इस दौरान पूरे भक्ति रंग में रंगे नजर आए। पूर्व क्रिकेटर और वर्तमान में कमेंट्रेटर की भूमिका निभा रहे वी वी एस लक्ष्मण उत्तर भारत के विशालतम रंगनाथ मन्दिर में परिवार के साथ दर्शन करने आये। लक्ष्मण को मन्दिर के सेवारत राजू स्वामी और रंगा स्वामी प्रसादी ने वस्त्र, पुष्प और प्रसाद भेंट किया। उसके बाद लक्ष्मण वृन्दावन के टटिया स्थान भी दर्शन करने गये। दर्शन के दौरान लक्ष्मण अपने परिवार के साथ पूरे भक्ति भाव में नजर आए। भारतीय क्रिकेट की दूसरी दीवार कहे जाने वाले लक्ष्मण के मन्दिर आगमन की जानकारी मिलते ही नगर के खेल प्रेमी भी मन्दिर पहुंच गए और उनके साथ सेल्फी व ऑटोग्राफ लेने वालों की कतार लग गई।

Responses

Leave your comment