Menu
वैन (ब्रज किशोर शर्मा - आगरा, उत्तर प्रदेश) :: तेलंगाना (हैदराबाद) और उन्नाव (उत्तर प्रदेश) में हुए दुष्कर्म की आंच ताजनगरी के पर्यटन को भी झुलसा रही है। इन दोनों घटनाओं के बाद से तमाम देशों के दूतावास ने भारत भ्रमण पर आने वाले अपने नागरिकों को एडवाइजरी जारी की है। इस एडवाइजरी में सभी देशों ने अपने नागरिकों से भारत यात्रा पर ना जाने और वहां जाने पर पुलिस के संपर्क में रहने जैसी सलाह जारी की है। पर्यटन व्यवसायियों के मुताबिक किसी भी संवेदनशील मामले का सीधा असर उस देश के पर्यटन पर पड़ता है और इन दोनों बड़ी घटनाओं के बाद सात समंदर पार से आने वाले सैलानी अपनी सुरक्षा को लेकर चिंतित नजर आ रहे हैं साथ ही आने से पहले फोन पर जानकारी भी प्राप्त कर रहे हैं। बहरहाल, इन दोनों घटनाओं का सीधा असर आने वाले दिनों में ताजनगरी के पर्यटन पर देखा जा सकता है। खासतौर से एकल महिला सैलानियों की आमद में कमी आ सकती है जिसको लेकर पर्यटन व्यवसाई बेहद चिंतित हैं।
On Sun, Feb 11, 2024
On Thu, Feb 8, 2024