रेलवे के रिटायर्ड अधिकारी के बंद घर में लाखों को चोरी

- थाना ताजगंज की एकता चौकी क्षेत्र का मामला

वैन (सुनील अरोड़ा - आगरा, उत्तर प्रदेश) :: गेट बंद कॉलिनी में रहने वाले लोग अपने को ओर घरों को सुरक्षित समझते है, लेकिन ये उनका भ्रम है। चोर गेट बंद कॉलोनी ओर गार्ड होने के बाद भी चोरी की वारदातों को अंजाम दे रहे है। ताजगंज की एकता चौकी क्षेत्र में चोर लगातार चोरी की वारदातें कर रहे है। पिछले दिनों ही इसी रोड की एक कॉलोनी में एक घर से लाखों की चोरी हुई थी, लेकिन थाना पुलिस अभी तक उस का सुराग नही लगा सकी।

बता दें कि थाना ताजगंज एकता चौकी क्षेत्र की गेट बंद कॉलिनी मारुति सिटी में कई हफ़्तों से बंद एक घर को चोरों निशाना बना डाला। चोरी कब हुई इसकी जानकारी नही लग पाई।

मारुति सिटी कॉलोनी निवासी पीके पांडेय रेलवे से रिटायर्ड अधिकारी है। उन्होंने बताया कि चार जनवरी को पत्नी के साथ अपने बेटे के पास बेंगलुरु गए थे। सोमवार को जब वापिस आये तो मुख्य गेट ल ताला लगा था। अंदर घर के दरवाजों ओर दोनो अलमारी के लॉक टूटे हुए थे। चोरों ने उनके घर से 60 हजार की नगदी, 6 तोले सोने के जेवरात ओर एक किलो चांदी का सामान ले गए। पीड़ित की सूचना पर थाना पुलिस ने मौके ओर पहुँच कर जांच की। बताया जा रहा है कि घर कई हफ़्तों से बन्द था चोरी की वारदात कब हुई किसी को पता नही।

Responses

Leave your comment