योगी सरकार ने दिया उत्तर प्रदेश के जेल में बंद कैदियों को दीपावली का तोहफा, जानिये क्या?

वैन (ब्रज किशोर शर्मा - आगरा, उत्तर प्रदेश) :: उत्तर प्रदेश की जेलों में बंद एक लाख से ज्यादा बंदियों को दीपावली पर अपनोंं से मुलाकात का तोहफा मिल सकता है। महानिदेशक (डीजी) जेल आनंद कुमार ने मंगलवार की सुबह सेंट्रल जेल के निरीक्षण के बाद मीडिया से रूबरू होने के बाद कही। डीजी ने कहा कि बंदियों की मुलाकात को कुछ दिशा निर्देश के साथ खोलने की योजना है। इसे लेकर जल्द ही शासन स्तर पर बैठक की जायेगी। डीजी ने जेल में कोरोना वायरस के संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए किए गए इंतजामों का जायजा लिया। इसके अलावा बंदियों की बैरकों और हाई सिक्योरिटी सेल काे भी देखा। सेंट्रल जेल में वर्तमान में तीन माननीय निरुद्ध हैं। डीजी ने सेंट्रल जेल में कोरोना वायरस को फैलने से रोकने को लेकर किये गए इंतज़ाम पर संतोष जताया।

डीजी जेल आनंद कुमार मंगलवार की सुबह सेंट्रल जेल पहुंचे थे। उन्होंने जेल परिसर के बाहर की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। पिछले साल कश्मीरी बंदियों को आगरा सेंट्रल जेल भेजने के बाद जेल परिसर के बाहर की सुरक्षा व्यवस्था को और सख्त कर दिया गया है। परिसर के चारों ओर बाड़ लगाकर मुख्य गेट की ओर आने-जाने वाले रास्तों को बंद कर दिया गया है। इसके साथ ही परिसर के बाहर तीन स्तरीय चेकिंग व्यवस्था बनायी गयी है। मुख्य परिसर के बाहर पीएसी की एक प्लाटून तैनात रहती है।

Responses

Leave your comment