वैन (राजीव मेहता - अम्बाला, हरियाणा) :: हरियाणा के वरिष्ठ कैबिनेट मंत्री अनिल विज नई सरकार के मंत्रिमंडल में शपथ लेने के बाद जब अंबाला पहुंचे तो उनका भव्य स्वागत हुआ जिसमें सरकारी विभाग के अधिकारी, कर्मचारी व स्थानीय कार्यकर्ता शामिल थे। इसके बाद अनिल विज ने अधिकारियों की बैठक ली व पहली ही बैठक में विज के तेवर कड़े दिखे। विज ने अधिकारियों से कहा काम ना करने वालों को बख्शा नही जाएगा। खट्टर कैबिनेट में 6 बार के विधायक अनिल विज सबसे वरिष्ठ मंत्री हैं। अनिल विज ने दूसरी बार लगातार मंत्री पद की शपथ ली। वह कल देर शाम अंबाला कैंट पहुंचे जहां उनका विधिवत स्वागत किया गया। विज ने पहली ही बैठक में तल्ख तेवर दिखाते हुए अधिकारियों को आगाह कर दिया कि गब्बर इज बैक। अपनी पहले वार्ता में उन्होंने सीधे और स्पष्ट शब्दों में कहा कि सबसे पहले सफाई पर ध्यान देना होगा और जो काम नहीं करेगा उसे वो बख्शने वाले नही हैं। उन्होंने साथ ही कहा कि यहां रहना है तो काम करना पड़ेगा। अनिल विज सख्त एडमिनिस्ट्रेटर कहे जाते हैं, जिसका असर अधिकारियों पर देखने को मिलता है। विज बोले "गब्बर इज बैक"।
On Thu, Jun 18, 2026
On Tue, Apr 21, 2026
On Mon, Mar 9, 2026
On Mon, Feb 16, 2026