Menu
वैन (ब्रज किशोर शर्मा - आगरा, उत्तर प्रदेश) :: ताज़ नगरी आगरा में प्यार और तकरार का एक ताजा और नया मामला सामने आया है। इसमें पहले तो लगभग दो साल पहले लड़के और लड़की ने आपसी समझौते से लव मैरिज कर ली थी। आज उस लव मैरिज में उस वक्त एक नया मोड़ आया जब पत्नी ने पति की जूती से पिटाई कर दी। पत्नी ने जूती और चप्पलों से पति को जब सरेआम पीट दिया तो मामला कहां रुकने वाला था? किसी ने इस पूरे घटनाक्रम की वीडिओ बना कर सोशल मीडिया पर वायरल कर दी और प्यार का जनाजा खुल्लमखुल्ला निकल गया। बताया जा रहा है कि दोनों में पैसे को लेकर किसी बात पर विवाद हुआ था जिसने यह रूप ले लिया। पूरा मामला आगरा के फतेहपुर सीकरी थाना छेत्र के जाजऊ का है।
On Sun, Feb 11, 2024
On Thu, Feb 8, 2024
On Sat, Feb 10, 2024