मौलानाओं को दी जाने वाली पेंशन और वेतन के खिलाफ मुख्यमंत्री के घर के बाहर हनुमान चालीसा पाठ!

वैन (छाया बाल्मीकि - दिल्ली - 07.06.2022) :: दिल्ली सरकार द्वारा मौलानाओ को दी जाने वाली पेंशन और वेतन के खिलाफ दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के घर के आज सुबह 11 बजे साधु-संतों द्वारा हनुमान चालीसा का पाठ किया गया। साथ ही केजरीवाल सरकार की हिन्दू विरोधी नीतियों का विरोध भी किया गया। नारे लगाए गए - "साधु-संतो का अपमान और मौलानाओ का सम्मान, अब नही सहा जाएगा"। यह कार्यक्रम गुरु माँ कंचन गिरी की अध्यक्षता में महाकाल मानव सेवा संस्थान द्वारा आयोजित किया गया।

Responses

Leave your comment