केजरीवाल से नहीं गठबंधन की जरुरत कांग्रेस सक्षम पार्टी - हुड्डा

व्यूज़ 24 (भगत तेवतिया - पलवल, हरियाणा) :: हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिहं हुड्डा ने आज पलवल विश्राम गृह में पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि लोकसभा चुनावों के दौरान लोगों के पास भाजपा व कांग्रेस सरकार के कार्यकाल के दौरान किए गए विकास कार्यो का आंकलन करने का मौका है। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनावों में कांग्रेस सरकार को लोगों का बहुमत मिलेगा और देश में भी सरकार कांग्रेस की बनेगी। इस मौके पर पूर्व विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप शर्मा और पूर्व मंत्री करण सिंह दलाल भी मौजूद थे।

हुड्डा ने कहा कि भाजपा सरकार ने लोगों से झूठे वायदे कर देश व प्रदेश में सत्ता हांसिल की। लेकिन भाजपा सरकार ने चुनावों के दौरान किया एक भी वायदा पूरा नहीं किया। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने किसानों से स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट को लागू करने की बात कही थी लेकिन केंद्र सरकार ने स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट को लागू नहीं किया। सरकार ने गरीब आदमी के लिए कुछ नहीं किया। युवाओं को रोजगार देने की बजाय रोजगार को छीनने का काम मोदी सरकार ने किया। भाजपा सरकार ने काला धन लाने की बात कही थी और पंद्रह पंद्रह लाख रूपए गरीबों के खाते में जमा करने का वायदा किया था। लोकसभा चुनावों की घोषणा हो चुकी है। अब जनता को भी भाजपा सरकार के विकास कार्यो का आंकलन करना चाहिए। भूपेंद्र सिहं हुड्डा ने कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद्र केजरीवाल कांग्रेस पार्टी से गठबंधन की बात करते है। कांग्रेस पार्टी एक राष्ट्रवाद पार्टी है और अपने आप में सक्षम है। कांग्रेस पार्टी को हरियाणा प्रदेश में किसी भी दल से गठबंधन करने की जरूरत नहीं है। उन्होंने कहा कि पुलवामा की घटना में शहीद हुए जवानों पर भाजपा राजनीति करने में लगी हुई है। कोई भी राजनैतिक दल हो उसकी एक राष्ट्रवाद की नीति होती है। राष्ट्रवाद की नीति के दौरान देश की रक्षा के लिए सभी राजनैतिक दल एक साथ खडे हो जाते है। शहीद देश के लिए जान देते है। शहीद किसी भी राजनैतिक दल का नहीं बल्कि देश का होता है ऐसे में भाजपा को शहीदों के नाम पर राजनीति नहीं करनी चाहिए। भूपेंद्र सिहं हुड्डा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी जनहित के मुद्दे को लेकर चुनाव लडेगी। हरियाणा प्रदेश में किसान बर्बादी के कगार पर है। कांग्रेस की सरकार ने 3 लाख 82 हजार गरीब परिवारों को सौ सौ वर्ग गज के प्लाट दिए थे लेकिन भाजपा सरकार ने 5 सालों में एक भी गरीब व्यक्ति को प्लाट दिया है तो उसका नाम बता दें। भाजपा सरकार ने बीपीएल परिवारों को कितने मकान बनाकर दिए। हरियाणा प्रदेश में कर्मचारी मांगों को लेकर सडक़ों पर बैठे दिखाई देते है। भाजपा सरकार ने नौकरी देने की बजाय पचास हजार से ज्यादा कर्मचारियों को नौकरी से निकाल कर बाहर का रास्ता दिखा दिया। व्यापारी वर्ग को कभी नोटबंदी और जीएसटी के नाम पर लूटने का काम किया। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार से कोई भी वर्ग संतुष्ट नहीं है। प्रदेश में कानून व्यवस्था का बुरा हाल है। हरियाणा में सरकार ही नहीं है फ्री फॉर ऑल है कोई भी अपराधी कुछ भी करके चला जाए किसी को कोई परवाह नहीं है। भूपेंद्र सिहं हुड्डा ने कहा कि उनका लोकसभा चुनाव लडऩे का कोई इरादा नहीं है लेकिन अगर पार्टी हाईकमान आदेश करेगी तो जरूर चुनाव लडेगें। उन्होंने कहा कि देश व प्रदेश में राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी चुनाव लडेगी।

Responses

Leave your comment