Menu
व्यूज़ 24 (भगत तेवतिया - पलवल, हरियाणा) :: एनएचएम कर्मचारियों ने नियमितकरण की मांग को लेकर स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज की शव यात्रा निकालने के बाद पुतला जलाकर विरोध जताया। कर्मचारियों ने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि जब तक उनकी मांगे नहीं मानी जाती तब हड़ताल जारी रहेगी। कर्मचारी नेता प्रेम सिंह हुड्डा ने कहा कि सरकार द्वारा आज तक उनकी नियमितकरण की मांग को लागू नहीं किया गया है जिसके विरोध स्वरूप कर्मचारियों को मज़बूरन हड़ताल पर जाना पड़ा। एनएचएम कर्मचारियों की सभी मांगे बिल्कुल जायज हैं और सरकार यदि चाहे तो इसे लागू करना कोई बड़ी बात नहीं है और नीयत ठीक हो तो सब कुछ हो सकता है। एनएचएम कर्मचारी कच्चे कर्मचारियों के नियमितकरण, स्थाई सेवा सुरक्षा, ठेकेदारी, सेवा नियम संशोधन व सांतवें वेतन आयोग की मांग को लेकर हड़ताल पर हैं। उन्होंने कहा कि सरकार कच्चे कर्मचारियों को पक्का करें। कर्मचारियों की सभी मांगों को पूरा किया जाए। यदि सरकार ने कर्मचारियों की मांगों को पूरा नहीं किया तो एनएचएम कर्मचारियों को मजबूरन सरकार के खिलाफ बड़े स्तर पर आंदोलन करना पड़ेगा। जिसकी ज़िम्मेदार हरियाणा सरकार स्वयं होगी।
On Sun, Feb 11, 2024
On Thu, Feb 8, 2024