विश्वविख्यात ब्रज की होली होडल के ग्राम बनचारी में विधिवत संपन्न

व्यूज़ 24 (भगत तेवतिया - पलवल, हरियाणा) :: हरियाणा के होडल के गांव बनचारी में ब्रज की होली बड़ी धूमधाम से मनाई गई। यह चौबीसी का मेला बड़ी उत्साह से मनाया जाता है जो भाईचारे व प्रेम की अद्भुत गाथा दर्शाता है।

होडल के गांव बनचारी में फूलडोल का मेला ब्रज में एक ऐतिहासिक मेला है यह फाल्गुन मास में दूज तिथि को मनाया जाता है। ब्रज में होली का एक अलग ही महत्व है। बृज में होली बड़ी ही धूमधाम से मनाई जाती है। यहाँ बनचारी गांव की तरफ से चौबीसी में होली का निमंत्रण दिया जाता है और चौबीसी से हुरियारे होली खेलने आते हैं। आपको बता दें कि लम्बी-लम्बी पिचकारियां लेकर दो गुटों में बट जाते हैं और एक-दूसरे पर रंग बिरंगी पिचकारियों से रंगो की बोछार करते हैं। यह नजारा देखने लायक होता है और ऐसे नजारे को देखने के लिए लोग दूर-दराज से आते हैं। यहां फूलडोल के नाम से मेला लगाया जाता है और श्याम होते ही हुरियारी-हुरियारों के साथ ढोल-नगाड़ों पर नाच-गाकर इस पर्व को बड़ी धूमधाम से मनाते हैं। होली के इस पावन पर्व को जगह-जगह बड़े-बड़े नगाड़ों की थाप हुरियारे व हुरियारियां नाचते गाते हैं। बता दें कि यहां की होली भारत में तो मशहूर है ही लेकिन गांव बनचारी के ढोल-नगाड़ो की धूम विदेशों भी अपना जलवा बिखेरे हुए है।

Responses

Leave your comment