"बाइक की चाबी जमा करो" होली पर आगरा पुलिस का नया अभियान

व्यूज़ 24 (ब्रज किशोर शर्मा - आगरा, उत्तर प्रदेश) :: पूरे भारत देश की तरह आगरा में भी होली का त्यौहार बड़ी धूमधाम के साथ मनाया गया लेकिन होली में हुड़दंग फैलाने वालों पर इस बार पुलिस बहुत सख्त रही। इस त्यौहार पर मदिरा का सेवन कर बाइक पर ट्रिपल सवार होकर सड़क पर दौड़ने वाले लोगों के खिलाफ शहर में करीब 60 स्थानों पर चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान हुरियारों को नशे की हालत में या बिना हेलमेट बाइक चलाने पर एक नया जुर्माना लगाया गया। ये जुर्माना था बाइक की चाबी को पुलिस द्वारा अपने कब्जे में ले लेना। ऐसे में नियमों का उल्लंघन कर रहे तमाम बाइक सवारों की चाबियों को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया। इस नये-नवेले चालान के बाद सभी बाइक सवार वहीं खड़े हो बाइक वापस लेने के लिये गिड़गिड़ाते नज़र आये। एस.एस.पी. अमित पाठक के नेतत्व में सुभाष पार्क पर भी ये अभियान चलाया गया। पुलिस द्वारा जहां तमाम गाडियों के चालान काटकर कार्रवाई की गयी तो वहीं बाइक पर ट्रिपल सवार फर्राटे भरने वाली गाड़ियों की चाबी निकाल अपने कब्जे में लिया गया। तमाम दुपहिया वाहनों की चाबी जब पुलिस ने कब्जे में की तो पुलिस की जीप के पास वाहन स्वामियों का जमावड़ा लग गया और खुद की गलती मानते हुए छोड़ने की पुलिस से गुहार करने लगे।

Responses

Leave your comment