वैन (ब्रज किशोर शर्मा - आगरा, उत्तर प्रदेश - 20.10.2021) :: आगरा के थाना जगदीशपुरा में 17 अक्टूबर को मालखाने से 25 लाख रुपये की चोरी के मामले में गिरफ्तार आरोपी अरुण की पुलिस हिरासत में मौत हो गई है। मालखाने से चोरी के बाद पुलिस ने मंगलवार को आरोपी सफाई कर्मचारी को पकड़ा था। पुलिस हिरासत में पूछताछ के दौरान सफाई कर्मचारी की मौत हो गई। तबियत बिगड़ने पर उन्होंने सफाई कर्मचारी को अस्पताल भेजा था। आरोपी सफाई कर्मचारी की हिरासत में मौत के बाद एसएसपी ने सफाई दी है कि आरोपी से पूछताछ के दौरान उसने कबूला कि मालखाने से चुराए गए पैसे उसने अपने घर पर रखे हैं। पुलिस आरोपी की गवाही पर पैसों की रिकवरी के लिए उसे उसके घर लेकर, इसी दौरान उसकी तबियत बिगड़ी और फिर पुलिस और परिवारीजन उसे लेकर अस्पताल भागे, जंहा उसकी मौत हो गयी। वहीं, परिवारीजनों ने पुलिस कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए पुलिस पर गंभीर आरोप लगाये हैं। पुलिस ने परिवारीजनों की तहरीर पर जांच कर कार्रवाई की बात कही। एहतियातन थाना जगदीशपुरा छावनी में तब्दील कर दिया गया है।
On Mon, Jun 22, 2026
On Thu, Jun 18, 2026
On Tue, Apr 21, 2026
On Mon, Mar 9, 2026
On Mon, Feb 16, 2026