"हौंसला" में इनके "हौंसलों" को दुनिया कर रही प्रणाम; ना ये लड़का और ना ही लड़की

वैन (ब्रज किशोर शर्मा - आगरा, उत्तर प्रदेश - 23.12.2021) :: कहते हैं "अगर हौसले बुलंद हों, तो कामयाबी कदम चूमती है"। यही बात आगरा में किन्नरों और दिव्यांगों ने सच कर दिखाई।

आगरा में बुधवार की रात को "हौसला" के नाम से खंदारी केम्पस के ओडिटोरियंम में एक फैशन शो का आयोजन किया गया। जिसमें उत्तराखंड की पूर्व राज्यपाल और भारतीय जनता पार्टी की उपाध्यक्ष बेबी रानी मौर्या ने भाग लेकर दिव्यांगों का और किन्नरों की हौसला आफ़जाई की। इस फैशन शो में भाग लेने के लिए आगरा के साथ ही अन्य शहरों के भी दिव्यांग और किन्नर आये। इस दौरान पूर्व राज्यपाल के द्वारा सभी को सम्मानित भी किया गया।

उत्तराखंड की पूर्व राज्यपाल व भाजपा की उपाध्यक्ष बेबीरानी मौर्या ने कहा कि लोग किन्नरों को दूसरी नज़र से देखते है। किन्नरों और दिव्यांगों के द्वारा स्टेज पर फैशन शो के अलावा कई तरह के करतब भी दिखाए गए। इनके हौसले को प्रणाम करती हूं। इनके द्वारा ऐसे कार्य करने से युवाओं को प्रेरणा लेनी चाहिए। हमेशा सभी को प्राण लेना चाहिए कि वह किसी से कम नही है, और यह बात आज किन्नरों ने और दिव्यांगों ने साबित कर दी।

आगरा की रहने वाली किन्नर अंकिता ने बताया कि लोग यह समझते है कि किन्नर और दिव्यांग कुछ नही कर सकते है। लेकिन हम उन लोगो को बता दे कि हम लोग किसी से कम नही है। हमे समाज मे वो पायदान नही मिलता है जो कि मिलना चाहिए। जिसका कारण यह है कि हम या तो किन्नर है या फिर दिव्यांग। लेकिन लोग हमें मौका देंगे तो हम सब कर सकते है, और देश का नाम रोशन करेंगे।

Responses

Leave your comment