महिला डान्सर के साथ सामूहिक दुष्कर्म

वैन (बलिया ब्यूरो) :: बांसडीह रोड थाना क्षेत्र में डीजे संचालक ने अपने साथियों के साथ मिलकर महिला डांसर को बंधक बना दुराचार को अंजाम दिया। विरोध करने पर डांसर को डीजे संचालक ने मारपीट कर बुरी तरह घायल भी कर दिया। शिकायत लेकर पहुंची पीड़िता का केस दर्ज करने की बजाय पुलिस ने उसे डॉट कर थाने से भगा दिया। सात तारीख की धटना को बलिया पुलिस ने दबाव मे आने के बाद आज मामला दर्ज किया। आप को बता दें कि सदर कोतवाली क्षेत्र की रहने वाली डांसर को बांसडीह रोड थाना क्षेत्र का एक डीजे संचालक किसी कार्यक्रम के लिए अपने साथ ले गया था। नर्तकी के अनुसार बाइक से वह चाय-नाश्ता कराने की बात कहकर किसी के घर ले गया। वहीं उसने कोई नशीली पदार्थ खिला दिया, जिससे वह बेहोश हो गयी।फिर डीजे संचालक व उसके दो साथियों ने मिलकर पूरी रात नर्तकी के साथ दुष्कर्म किया। होश में आने पर नर्तकी ने खुद की स्थिति को देखकर शोर मचाना शुरू किया। इस पर संचालक व उसके साथियों ने मार-पीटकर घायल कर दिया।

Responses

Leave your comment