समाजसेवी संस्था भरा 19 कैदियों का जुर्माना; कराया जेल से रिहा

वैन (ब्रज किशोर शर्मा - आगरा, उत्तर प्रदेश) :: जुर्माना जमा नहीं होने की वजह से जेल में बंद आगरा के 19 कैदियों को आज रिहा किया गया। ये कैदी जुर्माना जमा नहीं होने की वजह से जेल में थे। एक समाजसेवी संस्था ने इन कैदियों का जुर्माना अदा किया। जिसके बाद इन सभी कैदियों को रिहा कर दिया गया।

संस्था के पदाधिकारियों ने इन सभी कैदियों को शपथ दिलाई कि वे अब फिर कभी ऐसा काम नही करेंगे जिससे उन्हें दोबारा जेल जाना पड़े। साथ ही जेल से बाहर जाकर दूसरे लोगों को भी अपराध नहीं करने के लिए जागरूक करेंगे। जेल अधीक्षक शशिकांत मिश्रा ने बताया कि आज शिक्षक दिवस पर 19 कैदियों को ₹5,40,500/- का जुर्माना जमा करके रिहा किया गया है। जेल से उन कैदियों को रिहा किया गया है जिनकी सजा तो पूरी हो गई थी लेकिन जुर्माना अदा ना करने की वजह से अतिरिक्त सजा काट रहे थे।

Responses

Leave your comment