नहीं रहे भजन सम्राट विनोद अग्रवाल

कृष्ण भक्तों और अग्रवाल को सुनने वालों को गमगीन देखा अपनो को अग्रवाल जी रोता बिलखता छोड़ गए ,अपने भजनों के माध्यम से लोगों को ऊर्जा देने वाले आज दुनिया से रुखसत हो गए उनके भजन जैसे मेरा आपकी कृपा से, सब काम हो रहा है;, आजा-आजा रे कन्हाई तेरी याद आई... अनेकों कृष्ण भजनों से देश-विदेश में कृष्ण प्रेम बरसाने वाले भजन सम्राट विनोद अग्रवाल ने आज {6 नवम्बर (मंगलवार)} अमृतवेला 4 बजे दुनिया को अलविदा कह दिया। आपको ज्ञात हो कि स्वर्गीय अग्रवाल ने महज 12 वर्ष की आयु में भजन गायन और हार्मोनियम बजाना सीख लिया था। दुनिया भर में कृष्ण भक्ति रस बिखेरने वाले विनोद अग्रवाल देश-विदेश में लगभग 1500 से अधिक लाइव कार्यक्रम कर चुके थे। उनके कार्यक्रम वर्षो पहले निर्धारित हो जाते थे , अग्रवाल ने ब्रिटेन, इटली, सिंगापुर, स्विटजरलैंड, फ्रांस, कनाडा, जर्मनी, आयरलैंड, दुबई समेत कई देशों में कृष्ण भाव को फैलाया है। उनके भजनों की खासियत ये थी कि वो भजन के दौरान उर्दू शायरी भी पढ़ते थे। उनका मानना था कि सूफी, संकीर्णता या कट्टरता नहीं है बल्कि विशालता है। ब‍िरला इंस्‍टीट्यूट ऑफ टेक्‍नोलॉजी से इंजीनियरिंग की ड‍िग्री हासिल करने वाले विनोद अग्रवाल University of Pittsburgh से साइंस में मास्‍टर्स थे। बता दें कि विनोद अग्रवाल के लीवर में इंफेक्शन की शिकायत होने के बाद उन्हें बीते रविवार की शाम मथुरा के नयति मेडीसिटी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनके परिवार के सदस्य भी मुंबई से मथुरा पहुंच गए हैं। नयति मेडिसिटी की डायरेक्टर ने बताया कि वो दो दिन से वेंटिलेटर पर थे। उनके लगभग सभी अंग पूरी तरह से काम नहीं कर पा रहे थे। हालत लागातार नाजुक होती जा रही थी। विनोद अग्रवाल ने यहां वृन्दावन के पुष्पांजलि बैकुंठ अपार्टमेंट में अपना आवास बना रखा है। आपको बता दें कि विनोद अग्रवाल का जन्म 6 जून 1955 को दिल्ली में हुआ था। उनके पिता स्वर्गीय किशननंद अग्रवाल और मां स्वर्गीय रत्नदेवी अग्रवाल को भगवान कृष्ण और राधा पर अटूट विश्वास था। 1962 में माता-पिता और भाई-बहनों के साथ वो दिल्ली से मुंबई चले गए। 20 साल की उम्र में विनोद अग्रवाल की शादी कुसुमलता अग्रवाल से हो गई थी। उनके दो बच्चे जतिन ओर शिखा हैं, जिनकी शादी हो चुकी है। उनका बेटा जतिन मुंबई में कपड़ों का कारोबार देखता है। आज उनकी अन्तिम यात्रा में जनसैलाब उमड़ पड़ा

Responses

Leave your comment