Menu
व्यूज़ 24 (भगत तेवतिया - पलवल, हरियाणा) :: अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर पलवल जिला की महिलाओं ने कहा कि महिलाओं को उनके अधिकारों के बारे में ज्ञान हुआ है यही कारण है कि महिलाऐं घर की चार-दीवारी से निकल कर पुरूषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर देश व प्रदेश की प्रगति में अपनी भूमिका निभा रही हैं। देश की राजनीति से लेकर समाज-सेवा के क्षेत्र में महिलाऐं आगे आ रही हैं। आज भी समाज में ऐसी महिलाएं हैं जो अपने घर परिवार की देखरेख करने के साथ समाज में फैली कुरीतियों, बुराइयों को दूर करने के साथ-साथ लोगो को समाज की भलाई, स्वच्छता व अन्य संदेश देने में जुटी हुई हैं। महिलाएं परिवार को संभालने के साथ-साथ समाज सेवा में भी अपना योगदान देती हैं। ऐसी महिलाओं को हमें न सिर्फ सम्मान देना चाहिए, बल्कि उन्हें प्रोत्साहित भी करना चाहिए। महिलाओं ने बताया कि आज वे किसी भी क्षेत्र में पुरुषों से पीछे नही हैं। हर क्षेत्र में महिलाएं आगे हैं और अपने दम पर अपने मुकान को हांसिल करने की क्षमता रखती हैं। हमारा मानना है कि हम अपराध को सहें नही बल्कि उसका डटकर सामना करें और अपने प्रति हो रहे अपराध की आवाज उठाएं।
On Sun, Feb 11, 2024
On Thu, Feb 8, 2024