लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे पर ट्रक-बोलेरो की टक्कर, एक ही परिवार के 8 लोगों की मौत

वैन (कन्नौज ब्यूरो - अलीमुद्दीन) :: उत्तर प्रदेश के कनौज जिले में लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे पर एक बड़ा हादसा हुआ जिसमे आगे चल रहे ट्रक में पीछे से आ रही बोलेरो टकरा गयी, जिससे 8 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और 3 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। गाड़ी में कुल 11 लोग सवार थे। घायलों को मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया। जहां एक की गंभीर हालत के चलते उसे कानपुर रेफर किया गया। यूपी के कन्नौज जिले में लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस वे पर तिर्वा कोतवाली क्षेत्र के उमराय पुरवा के निकट एक बड़े हादसे के दौरान एक ही परिवार के 8 लोगों की मौत हो गई। 3 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जा रहा है मरने वालों में 3 महिलाएं व 4 पुरुष और 1 बच्चा शामिल हैं। हादसे में घायलों को गंभीर चोट आई हैं, जिन्हे राजकीय मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया है वहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। जिसमे बोलेरो चालक की गम्भीर हालत को देखते हुए उसको कानपुर रिफर किया गया है। वही दो बच्चो का इलाज कन्नौज के मेडिकल कॉलेज में चल रहा है। हादसा लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे पर सुबह 4 बजे के करीब हुआ। ये सभी लोग श्रद्धालु थे और एक ही परिवार के सदस्य थे। सभी लोग राजस्थान के अलवर जिले से बोलेरो से सीतापुर जिले के नैमिसारण्य चक्र तीर्थ स्थान जा रहे थे। घटना की सूचना मिलते ही जिले के आलाधिकारी मौके पर पहुंचे। जहां उन्होंने घायलों का हालचाल लिया। घायलों में पप्पू कुमार यादव पुत्र सुल्तान सिंह निवासी बानपुर थाना बानपुर जनपद अलवर, शाहिल पुत्र राजू उम्र 5 वर्ष, तथा अंकित पुत्र राजू उम्र 11 वर्ष शामिल हैं। वहीं मृतकों में राजू पुत्र घासी राम, राजू पुत्र राम जी लाल, विद्या देवी पत्नी उमराव, संतोष देवी पत्नी घासी राम, सालू पुत्री राजेन्द्र, रत्याली राम पिता राजेन्द्र सिंह शामिल हैं। पुलिस के द्वारा सभी के परिजनों को सूचना दे दी गई है।

Responses

Leave your comment