सर मुंडवा योगी को अपने बाल भेज किसानों ने किया प्रदर्शन

व्यूज़ 24 (ब्रज किशोर शर्मा - आगरा, उत्तर प्रदेश) :: ताजनगरी में किसानों ने राज्य सरकार के खिलाफ अपना आक्रोश दिखाया। प्रदेश सरकार से नाराज़ किसानों ने जिला मुख्यालय पर योगी आदित्यनाथ सरकार के ख़िलाफ़ विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में दर्जन भर किसानों ने अपना सिर मुंडवाकर विरोध दर्ज कराया। साथ ही उन्होंने सिर मुंडवाकर बाल मुख्यमंत्री को भेजे हैं। उन्होंने अपनी मांगे पूरी ना होने पर विरोध प्रदर्शन किया है। इस दौरान किसान नेता श्याम सिंह चाहर ने बताया कि योगी सरकार किसान एवं सैनिकों के साथ भेदभाव प्रणाली अपना रही है। सरकार को किसानों और सैनिकों की समस्याएँ दिख नहीं रही हैं। सरकार ने अन्नदाता किसान को बिल्कुल दरकिनार कर दिया है। जिसके विरोध में हमने मुंडन कराया है, ताकि सरकार की आंखे खुल सकें।

Responses

Leave your comment