वैन (लोकेन्द्र कुमार - बिजनौर, उत्तर प्रदेश) :: बिजनौर की चांदपुर पुलिस व स्वात टीम ने दतियाना के खादर इलाके में तमंचा बनाने की फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने दर्जनों तमंचे व अधबने तमंचे तथा तमाम उपकरण बरामद किया है। और तीन अभियुक्तों की गिरफ्तारी की है। ग्राम पंचायत चुनाव में मोटा मुनाफा कमाने के उद्देश्य से तमंचा बनाने का काम जोरों पर चल रहा था। दरअसल अपराध की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत चांदपुर पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर दतियाना इलाके के जंगलों में चल रही अवैध तमंचा फैक्ट्री का भंडाफोड़ करते हुए 3 अभियुक्तों की गिरफ्तारी की है। उधर एसपी डॉ धर्मवीर सिंह ने प्रेस वार्ता कर घटना का खुलासा करते हुए बताया कि चांदपुर पुलिस व स्वाट टीम ने जॉइंट ऑपरेशन में फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है।मौके से पुलिस ने तमाम हथियार व उपकरण बरामद किए हैं। तीनों अभियुक्तों को पुलिस ने जेल भेज दिया है।
On Thu, Oct 16, 2025
On Wed, Oct 1, 2025
On Fri, Sep 26, 2025