क्या बोला आगरा पुलिस मुठभेड़ में पकड़ा गया बदमाश...???

व्यूज़ 24 (ब्रज किशोर शर्मा - आगरा, उत्तर प्रदेश) :: पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान एक गिरोह के 6 शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से चार तमंचे, कई जिंदा कारतूस, 13 मोबाइल और 1 लैपटॉप बरामद हुए हैं।

दरअसल पुलिस की बदमाशों के साथ मुठभेड़ हुई जिसमें कई राउंड फायरिंग होने के बाद इस ग्रुप में 6 बदमाश को गिरफ्तार किया गया है। यह गिरोह हाईवे पर लोगों को लिफ्ट देने के बहाने लूटा करता था। इस गिरोह की पुलिस को कई दिनों से तलाश थी और कल मुठभेड़ के दौरान इसके 6 सदस्य पुलिस ने धर दबोचे। पुलिस इन सभी के खिलाफ मुकदमा लिख जेल भेजने की तैयारी में है।

Responses

Leave your comment