योगी आदित्यनाथ पर अभद्र टिप्पणी करने वाले सपा नेता की वीडिओ वायरल

वैन (कन्नौज ब्यूरो - अलीमुद्दीन) :: कन्नौज में एक ऐसा मामला सामने आया है जिसे देख कर आप दंग रह जाएंगे वीडियो में दिखने वाला शख्स कन्नौज का सपा नेता है जो प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ के लिए अभद्र भाषा का प्रयोग कर रहा है और एक ब्राह्मण से अपने जबरन पैर दबवा रहा है साथ ही साथ कह रहा है योगी देखे कि अभी भी यादवों में कितना दम है? सपा सांसद डिंपल यादव के क्षेत्र में दबंग सपा कार्यकर्ता मंजेश यादव ने इस कारनामे को अंजाम दिया है। मंजेश यादव कन्नौज के थाना गुर-सहायगंज का रहने वाला है। क्या ऐसे सपा कार्यकर्ताओं के कारनामो से अखिलेश यादव फिर सत्ता पर काबिज होना चाहते है या फिर समाज में दहशत का माहोल बनाकर योगी सरकार की कानून व्यवस्था को खुली चुनौती है? आखिर क्या साबित करने का सन्देश देना चाहता है यह सपा नेता? जो भी हो इसकी गिरफ्तारी के बाद ही खुलासा हो सकता है की इस वीडियो को बनाने के पीछे क्या मकसद है? सासद डिंपल यादव के संसदीय क्षेत्र कन्नौज में सपा नेता मंजेश यादव की दबंगई का वीडियो बायरल हुआ जिसमे वह खुद वीडिओ वायरल की बात कह रहा है, जिसमे ब्राह्मणों के खिलाफ भी अभद्र भाषा का प्रयोग किया है। इतना ही नहीं इस दबंग सपा नेता ने प्रदेश के मुखिया योगी आदित्य नाथ के खिलाफ भी अभद्र टिप्पणी की है। इसी को लेकर योगी सेना व भाजपा कार्यकर्ताओं ने पुलिस अधीक्षक किरीट राठौर को एक ज्ञापन दिया, जिसमे इस दबंग सपा नेता की गिरफ्तारी की मांग की गई। गिरफ्तारी न होने पर हिन्दू संगठन आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। फिलहाल पुलिस मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तारी के प्रयास कर रही है।

Responses

Leave your comment