स्वाधीनता दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने भारतीय आवाम को किया संबोधित

वैन (दिल्ली ब्यूरो) :: 73वें भारतीय स्वाधीनता दिवस (15 अगस्त) की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने भारतीय आवाम को संबोधित किया। राष्ट्रपति ने कहा कि गांधीजी का मार्गदर्शन आज भी उतना ही प्रासंगिक है जितना हकीकत में था। उन्होंने आज की गंभीर चुनौतियों का अनुमान पहले ही कर लिया था।

आजादी की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति ने कहा कि 2019 का यह साल, गुरु नानक देव जी का 550वां जयंती वर्ष भी है। वे भारत के सबसे महान संतों में से एक थे। मानवता पर उनका प्रभाव बहुत ही व्यापक है।

साथ ही उन्होंने कहा कि भारत के लोग अपने ज्ञान और विज्ञान के बल पर चांद पर पहुंचने का दम रखते हैं। राष्ट्रपति का पूरा सम्बोधन आप उनके फेसबुक पेज के लिंक (https://www.facebook.com/PresidentOfIndia/) पर देख व सुन सकते हैं।

Responses

Leave your comment