खाद्य सुरक्षा दिवस पर खेलों के ज़रिये बच्चों तक पहुंचाये अधिकारीयों ने सन्देश

वैन (ब्रज किशोर शर्मा - आगरा, उत्तर प्रदेश) :: विश्व भर में आज "खाद्य सुरक्षा दिवस" मनाया जा रहा है। इसी कड़ी में ताज नगरी आगरा के दिल्ली गेट स्थित एक निजी रेस्टोरेंट में आगरा के खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा "विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस" मनाया गया। इसमें "एक पहल" संस्था के छोटे-छोटे बच्चों को खेलों के द्वारा खाद्य सुरक्षा से जुड़ी तमाम जानकारियां दी गई। क्विज के ज़रिये दिये गए सन्देश में संस्था के बच्चों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और अधिक से अधिक सवालों के सही जवाब दिए। खाद सुरक्षा अधिकारी का कहना था कि आज से हर वर्ष हम इसी तरह से 7 जून को खाद्य सुरक्षा दिवस मनाएंगे। हमारी कोशिश रहेगी कि अधिक से अधिक खाद्य सुरक्षा से जुड़े पहलुओं को आम जनमानस तक पहुंचाया जा सके।

Responses

Leave your comment