प्राचीन राजेश्वर महादेव मंदिर ट्रस्ट द्वारा असहायों को कंबल वितरण किये

वैन (सुनील अरोड़ा - आगरा, उत्तर प्रदेश - 31.12.2022) :: ठंड व शीतलहर के चलते गरीब, असहायों, गरीब एवं भिक्षुओं के लिए शुक्रवार को प्राचीन राजेश्वर महादेव मंदिर ट्रस्ट के पदाधिकारियों द्वारा मंदिर परिसर में कंबल वितरण का कार्यक्रम किया किया। सबसे पहले कंबल वितरण का कार्यक्रम राजेश्वर महादेव मंदिर शमशाबाद रोड पर गरीबों को कंबल देने से प्रारंभ किया उसके बाद ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने रेन बसेरा, झुग्गियों में कंबल वितरण किया। कंबल पाकर असहाय लोग काफी प्रसन्न हुए और ट्रस्ट के लोगों का शुक्रिया किया। ट्रस्ट से जुड़े लोगों ने बताया कि मंदिर ट्रस्ट की तरफ से हर वर्ष ठंड, शीतलहर में असहाय लोगों को कंबल वितरण किया जाता है, हमारा लक्ष्य है कि इस बार मंदिरों और झुग्गियों में भी कंबल वितरण किये जा रहे है।

कंबल वितरण के समय डीके वशिष्ठ, विमल तिवारी, केके वशिष्ठ, राम तिवारी, तपन पचौरी, पप्पू ठाकुर, देवेंद्र शास्त्री, राजेश ठाकरे, पुजारी रूपेश उपाध्याय, पार्षद मनोज शर्मा, बीपी तोमर, विनय पचौरी सहित अन्य भक्तगण मौजूद रहे।

Responses

Leave your comment