- बांग्लादेश में हो रही घटनाओं को बताया शर्मनाक, किया घोर विरोध
वैन (भिवानी - हरियाणा ब्यूरो - 20.10.2021) :: पड़ोसी बांग्लादेश में हिंदुओं व मंदिरों पर हो रहे हमलों के विरोध में भारत माता सेवा मण्डल, अंतरराष्ट्रीय सनातन परिषद, अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा एवं सर्व समाज संघर्ष समिति ने यहां एम कालोनी पार्क में पूर्णमल शर्मा की अध्यक्षता में हाथ उठाकर रोष प्रदर्शन किया।
कार्यक्रम के संयोजक अधिवक्ता पदम सिंह चौहान, नंदकिशोर आर्य एवं सतपाल सिंह परमार ने बताया कि बांग्लादेश में हो रही घटनाएं शर्मनाक है हम सभी इसका घोर विरोध करते हैं। उन्होंने प्रधान मंत्री , संयुक्त राष्ट्र संघ से तुरंत बंगला देश में सेना भेजने की मांग की। प्रधान मंत्री बांग्लादेश को हिंदुओं की जानमाल की सुरक्षा करके पीडि़त परिवारों को उचित मुवावजा प्रदान करे।
रोष प्रदर्शन करने वालों मेंं नरेंद्र बग्गा पूर्ण मल शर्मा, नंद किशोर आर्य, सतपाल परमार, पदम सिंह चौहान, सुमेर सैनी, वेद प्रकाश तंवर, सतनारायण शर्मा, सुभाष छाबड़ा, गणपत जसूजा, धर्मपाल वधवा,सुरेश वधवा, सुरेंद्र परमार, सुनील तंवर, प्रेम सोनी, दीपक कुमार, भीष्म सचदेवा, खुशीराम, चंदर भान, ओम प्रकाश, शंकर दास, अंगना राम,मुकेश वर्मा, मूलचंद आहूजा आदि थे।
संबंधित खबरें
Responses
Leave your comment