सावन माह में "हर दिल मे शिव बस्ता है"

वैन (भागलपुर - बिहार ब्यूरो) :: सावन का महीना चल रहा है... जहां बारिश की रिमझिम बूंदों ने शिव भक्तों को राहत पहुंचाई है, वहीं अब यूट्यूब पर अनीता सुमन सिंगर के कांवर गीत "हर दिल मे शिव बस्ता है" छा गए हैं. इन गानों को लोग काफी पसंद कर रहे हैं। इस गीत में म्यूजिक डायरेक्टर छोटू रावत, लेखक आर.के.गौरव जिसे तरंग म्यूजिक कम्पनी ने रीलिज किया। ऐसे में सावन के भोजपुरी कांवर गीत लेकर आए हैं, जो लोगों के बीच धूम मचाए हुए हैं। यह भोजपुरी शिव गीत काफी लोकप्रिय हैं। जो इस समय यूट्यूब पर खूब धमाल मचा रहा है। ऐसे में लोगों के मन में भगवान शिव को लेकर काफी श्रद्धा-भक्ति होती है। लोग सुबह-शाम भगवान शिव के भजन को सुनते और गाते भी हैं। इतना ही नहीं जो लोग अपने घरों में भगवान शिव की आराधना करते हैं। सिंगर अनीता सुमन ने बताया कि सावन का भी रंग श्याम ही होता है। यही वजह है कि काली घटाएं विरह बढ़ा देती हैं। बारिश की बूंदें यौवन को निखार देती हैं। ज़िंदगी में रस घोल कर मदहोश बना देती हैं। इस महीने की बारिश की फुहारों को निहारना जितना अच्छा लगता है, उससे भी अधिक खुशी भीगने में होती है। फूल-पत्तियों का निखरा हुआ रंग भला किसे नहीं सुहाता होगा। अनीता सुमन वर्षा ऋतु में ऐसे ही सौंदर्य का वर्णन करती हैं।

Responses

Leave your comment