4 किलो 386 ग्राम चरस और 345 ग्राम गांजे के साथ पॉलैंड का नागरिक गिरफ्तार

- 7 महीने पहले ट्यूरिस्ट वीजा पर भारत आया था पॉलैंड का रहने वाला पैट्रियक

- गुरुग्राम के डी एल एफ फेस-1 इलाके से किया पुलिस ने गिरफ्तार

- पैट्रियक का एक साथी मौके से भागने में हुआ कामयाब

- हिमाचल के रहने वाला है पैट्रियक का दूसरा साथी

- पार्टियों में म्यूजिकल लाइव परफॉर्मर्स देता था पैट्रियक

व्यूज़ 24 (सूरज दुहन - गुरुग्राम, हरियाणा) :: साइबर सिटी गुरुग्राम की पुलिस ने एक विदेशी नागरिक को चरस-गांजे की बडी खेप के साथ गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है। पुलिस ने पौलेंड के रहने वाले 29 वर्षीय पैट्रीयक से 4 किलो 386 ग्राम चरस और 345 ग्राम गांजा बरामद किया है। गुरुग्राम के डी.एल.एफ. फेस-1 इलाके में पुलिस को चैंकिग के दौरान दो युवकों पर शक हुआ; जैसे ही पुलिस ने युवकों को पकड़ने की कोशिश की तो दोनों ने मौके से फरार होने का प्रयास किया। इस दौरान पुलिस द्वारा पैट्रीयक को पकड़ने में कामयाबी हासिल हो गई लेकिन पैट्रीयक का एक अन्य साथी जोकि हिमाचल का रहने वाला है मौके से फरार होने में कामयाब हो गया।

पुलिस के मुताबिक पैट्रीयक करीब 7 महीने पहले पौलेंड से भारत आया था। पैट्रीयक को नशा करने की लत है जिसके चलते ये हिमाचल के कुल्लू में जाकर रहने लगा। इस दौरान पैट्रीयक की मुलाकात काजी नाम के युवक से हुई। काजी ने पैट्रीयक को बताया की दिल्ली-एनसीआर में ड्रग्स बेचकर वह काफी पैसा कमा सकता है। ऐसा करने से उसके रहने और खुद के नशे की व्यवस्था आसानी से हो जायेगी। पैट्रीयक नाइट पार्टियों में लाइव म्यूजिकल प्रफोर्मेंस भी देता था जिसके चलते इन दोनों के लिए ड्रग्स को खपाना कोई मुश्किल काम नहीं था।

पुलिस अब पैट्रीयक से इस धंधे में शामिल बाकि लोगों के बारे में भी जानकारी जुटाने की कोशिश कर रही है ताकि नशे के कारोबार की आखरी कड़ी तक आसानी से पहुंचा जा सके। साथ ही साथ आस-पास के इलाके में पैट्रीयक के दूसरे साथी काजी की भी तलाश जोरशोर से जारी है।

Responses

Leave your comment