Menu
वैन (सुनील कुमार - हाथरस, उत्तर प्रदेश - 18.11.2021) :: हाथरस कि तहसील सासनी के कन्या इंटर कालेज में मतदाताओं को जागरूक करने के लिए छात्रओं ने प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया।जिसमें कार्रवाहक प्रधानाचार्या ने बताया कि लोकतंत्र मे हम सबकी अहम जिम्मेदारी है। सभी 18 वर्ष के युवा युवती अपना नाम निर्वाचन नामावली मे दर्ज कराते हुए अपनी वोटर आईडी अवश्य बनाये।कहा की उत्तर प्रदेश में होने वाले चुनावों को स्वतंत्र और निष्पक्ष कराने के लिए जहां सरकार पूरी तरह कमर कसने की तैयारी कर रही है, वहीं मतदाता जागरूकता अभियान जोरों से चलाया जा रहा है। इस दौरान लोगों को प्रतियोगिताओं के साथ कई तरीकों से स्वेच्छा से अपने मत का प्रयोग करने के लिए पे्ररित किया जा रहा है।
On Fri, May 27, 2022
On Sun, May 15, 2022