- गैंग अब तक 17 घरों से चोरी कर लाखों का माल ले उड़े थे
वैन (सुनील अरोड़ा - आगरा, उत्तर प्रदेश - 27.03.2023) :: ताजगंज ओर सदर क्षेत्र में लगातार बन्द घरों से चोरियां कर रहे गैंग का ताजगंज पुलिस ने खुलासा कर दिया। गैंग के 6 सदस्यों को पुलिस ने दबोच 17 चोरियों का खुलासा किया। डीसीपी सिटी ने बताया कि गैंग के सदस्य दिन में बंद मकानों की रेकी करते थे और रात में चोरी की वारदात को अंजाम देते थे। सभी चोर ताजगंज के रजरई गांव के रहने वाले है। चोरों के पास से पुलिस ने एक लाख से ऊपर की चोरी की गई रकम ओर लाखों की कीमत के आभूषण बरामद किये है। आपको बता दे कि ताजगंज क्षेत्र में चोरों ने पुलिस कर्मियों के घरों को भी नहीं छोड़ा था, चोरों ने पुलिस कर्मियों के घरों को भी निशाना बना डाला था।
संबंधित खबरें
Responses
Leave your comment