पाकिस्तान की गोलाबारी में एक जवान शहीद चार घायल, दो दिन से लगातार कर रहा पाकिस्‍तान संघर्ष विराम का उल्‍लंघन

वैन (जम्‍मू ब्‍यूरो) :: रविवार के बाद आज सोमवार को भी पाकिस्तानी सेना ने जम्मू कश्मीर के राजौरी जिले में नियंत्रण रेखा पर लगातार दूसरे दिन संघर्ष-विराम का उल्लंघन करते हुए भारी गोलाबारी की। इस गोलीबारी में सेना का एक जवान शहीद हो गया और चार अन्य घायल हो गए। सोमवार सुबह करीब साढ़े पांच बजे पाकिस्तानी सेना ने राजौरी जिले के सुंदरबनी सेक्टर में नियंत्रण रेखा पर मोर्टार से गोले दागे और छोटे हथियारों से गोलीबारी की। वहीं भारतीय सेना ने भी उसका जोरदार जवाब दिया।

गोलीबारी में मारे गये 24 वर्षीय राइफलमैन करमजीत सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए थे और बाद में उन्होंने दम तोड़ दिया, करमजीत पंजाब के मोगा जिले में धरम कोट तहसील स्थित जनेर गांव के रहने वाले थे। वे अपने पीछे अभभिावकों को छोड़ गये हैं। इस घटना में चार अन्य सैनिक भी घायल हैं जिनमें से दो की हालत गंभीर बनी हुई है।

Responses

Leave your comment