सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए आत्मनिर्भर बने भारत

रांंची (रामा शंकर) :: झारखंड राज्य महिला संघ की प्रदेश अध्यक्ष रेणुका सिंह ने कहा कि विश्व में आज कोरोना महामारी का खौफ फैल रहा है, कोरोना ने ऐसा कोहराम मचा रखा है कि वह रुकने कि नाम ही नहीं ले रहा है। आज भारत में भी कोरोना संक्रमित मरीज एक लाख से ऊपर है। इसलिए हमें इस महामारी से बचते हुए और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए आत्मनिर्भर बनना है, क्योंकि आज इस महामारी की वजह से देश आर्थिक संकट की भी मार झेल रहा है। अंत:स्वदेश में निर्मित वस्तुओं का उपभोग करें और आत्मनिर्भर बनें भारत। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने हालिया संबोधन में 'एक आत्मनिर्भर भारत के निर्माण' का वादा किया है। पीएम मोदी का 'आत्मनिर्भर भारत अभियान', उनकी पार्टी की मूल अवधारणा के अनुसार एक महत्वकांक्षी परियोजना है जिसका उद्देश्य सिर्फ़ कोविड-19 महामारी के दुष्प्रभावों से लड़ना नहीं, बल्कि भविष्य के भारत का पुनर्निर्माण करना है।

Responses

Leave your comment