आत्महत्या और हत्या के बीच उलझा केस

- घर में बने ऑफिस में मिले दोनों के शव

- दो बच्चियां भी बेहोशी की हालत में मिलीं

वैन (ब्रज किशोर शर्मा / सुनील अरोड़ा- आगरा, उत्तर प्रदेश - 03.12.2021) :: जनपद के थाना सिकन्दरा क्षेत्र में गेट बंद कॉलौनी में पति-पत्नि के शव मिलें हैं। पड़ौसियों ने घटना की सूचना पुलिस को दी है। यह खबर पूरे क्षेत्र में जगंल में आग की तरह फैल गई। स्थानीय पुलिस और बड़े पुलिस अधिकारियों ने घटना स्थल का जायजा लिया है। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर कई बिन्दुओं को जोड़ते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है।

दरअसल मामला शुक्रवार सुबह का है। पश्चिमपुरी के बंशी बिहार नामक गेटबंद कॉलौनी है। हर रोज की तरह लोग अपने-अपने काम के लिए निकल रहे थे, लेकिन यहां रहने वाले योगेश मिश्रा उर्फ विशाल के घर का दरवाजा नहीं खुला। स्थानीय लोगों ने घर के बाहर खड़े होकर आवाज भी लगाई लेकिन भीतर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। परेशान हुए पड़ौसियों ने इस मामले के बारे में पुलिस को जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घर में घुस कर देखा तो घर में बने ऑफिस में पति का शव फन्दे पर लटका दिखाई दिया और पत्नि का शव फर्श पर पड़ा मिला। पड़ौसियों के मुताबिक योगेश मिश्रा उर्फ विशाल (35) पुत्र सुनहरी लाल मिश्रा और उनकी पत्नी प्रतिक्षा हैं। उनकी दो बेटी आव्या और काव्या भी एक अन्य घर में मिली हैं। इनमें से पांच साल की काव्या की की भी बेहोश के दौरान मृत्यु हो गई है। योगेश मारुति स्टेट के रहने वाले बताए जा रहे हैं। स्थानीय लोगों के साथ साथ पुलिस भी आत्मघाती कदम या सामूहिक हत्या की कोशिश को लेकर संशय में है। पुलिस को दूसरी बेटी के होश में आने का इंतजार है। फिलहाल पुलिस तीनों शवों को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस की टीम ने घटना की तह तक जाने के लिए कई बिन्दुओं को जोड़ते हुए जांच शुरू कर दी है।

Responses

Leave your comment