कोरोना के चमत्कार से यमुना हुई आचमन व स्नान योग्य

कोविड - 19 कोरोना वायरस ने अपने ट्रायल में दैवीय नदियों को स्वच्छ करने का दिया मूलमंत्र

वैन (राज ठाकुर राजावत - मथुरा, उत्तर प्रदेश) :: यमुना मैया की पुकार मैं आंदोलनों से शुद्ध नही हो पाऊँगी ना ही खोखली नीतियों से, मेरा स्वच्छ होना छुपा है देश प्रदेश के राजा के एक संकल्प लेने से ही संभव होना सुनिश्चित है। फैक्ट्रियों से बहने वाले दूषित केमिकल युक्त वायरस रूपी जहर पानी जो यमुना जी की पवित्र धारा में गिर रहा है वह मुख्य कारण है।

यदि ये बंद हो जाएं तो यमुना महारानी निर्मल और पवित्र रहेंगीl प्रकृति के साथ छेड़छाड़ मत करो, जैसे कि उदाहरण बतौर चीन देश की जनता ने ईश्वर अंस जीवों को अपने खाने में शामिल किया नतीजा दुनियां के सामने है हमारी धमनियों में प्रवाह होने वाला रक्त संचार मांसाहारी भोजन से तैयार होगा तो सर्वनाश होना तय होता है।

खैर जो करेगा सो भरेगा

श्री गुरु कार्ष्णि नागेंद महाराज ने कहा कोरोना से मुक्ति के उपरांत भारत सरकार से अनुरोध है। पवित्र दैवीय बहने वाली नदियों में आने वाले केमिकल युक्त गंदे नालों पर संपूर्ण तरीके से रोक लगाई जाए।

Responses

Leave your comment